सुलतानपुर: अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद कादीपुर का तहसील स्तरीय चुनाव सम्पन्न, ओमप्रकाश सिंह बने अध्यक्ष

Monday, April 14, 2025 - 11:50
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद कादीपुर का तहसील स्तरीय चुनाव सम्पन्न, ओमप्रकाश सिंह बने अध्यक्ष

सुलतानपुर (आरएनआई) क्षत्रिय समाज का प्रमुख समाजसेवी संगठन अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक कादीपुर यमुना पैलेस में आयोजित की गयी।

राष्ट्रीय सचिव (संगठन) इं आर पी सिंह की देखरेख में कादीपुर तहसील संगठन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जिसमें बनके गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह तहसील अध्यक्ष व कादीपुर नगर के दिनेश सिंह कोषाध्यक्ष तथा अरुण कुमार सिंह पप्पू महासचिव सर्वसम्मत से चुने गए। राष्ट्रीय सचिव संगठन ई आर पी सिंह ने बताया कि कादीपुर तहसील कार्यकारिणी का शेष पदाधिकारियों का चयन अध्यक्ष, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष मिलकर करेंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि जो दायित्व व जिम्मेदारी हमें हमारे संगठन क्षत्रिय कल्याण परिषद का मिला है उसे हम पूरी ईमानदारी व तन्मयता से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के आर्थिक दृष्टि से पिछड़े व कमजोर लोगों को संगठन अपनी पूरी मदद करेगा तथा हर परिस्थिति में पूरा संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा।यमुना पैलेस में आयोजित बैठक एंव चुनाव अवसर पर सैकड़ो क्षत्रिय समाज के लोग एकत्रित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस आर पी सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद का गठन क्षत्रिय सम्मान स्वाभिमान की रक्षा के साथ साथ समाज में अभावग्रस्त लोगों के हर संभव मदद के लिए किया गया है। संगठन के लोग पूरे देश में अपने अपने स्तर से राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा में निःस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं।

   नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने आगामी 9 मई को आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप की जयंती में अधिक से अधिक संख्या में क्षत्रिय समाज को उपस्थित रहकर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। उक्त बैठक/चुनाव अवसर पर विपिन सिंह,त्रिभुवन सिंह, रितेश सिंह, ब्रजेश बहादुर सिंह सभासद, विशाल सिंह, सतीश सिंह, रामकमल सिंह,पलक धारी सिंह, ईनारायण सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User