अखिलेश का तीखा अंदाज, PM-CM का नाम लिए बगैर साधा निशाना

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी का नाम लिए बगैर निशाना साधा। उन्होंने वर्ल्ड कप को लेकर भी यह बड़ी बात कही।

Saturday, November 25, 2023 - 15:45
0
अखिलेश का तीखा अंदाज, PM-CM का नाम लिए बगैर साधा निशाना

बिजनौर, (आरएनआई) पूर्व सीएम अखिलेश यादव शनिवार यानी आज बिजनौर पहुंचे। अखिलेश यादव ने नूरपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के साथ-साथ किसानों, युवाओं व बेरोजगारों को भी साधने का काम किया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली का वादा करके लोगों लुभाया। बताया गया कि पूर्व सीएम का भाषण करीब 33 मिनट का रहा।

अखिलेश यादव ने बगैर नाम लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि स्वामी उमेश की पर्सनैलिटी मुख्यमंत्री से अच्छी है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में इंडिया जब से हारा है, तब से एक नया शब्द डिक्शनरी में शामिल हो गया है। उन्होंने अपने भाषण में पीएम मोदी का नाम लिए बगैर ही कहा कि यह शब्द उन पर चिपक गया है, जो निकले नहीं निकल सकता।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादियों के लखनऊ में बनाए गए स्टेडियम में मैच होता तो परिणाम कुछ और होता। उन्होंने कहा कि लखनऊ में स्पोर्ट्स स्टेडियम समाजवादी सरकार ने बनाया था, जिसका नाम कान्हा रखा गया। अब भाजपा सरकार ने स्टेडियम का नाम पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर कर दिया है। ऐसे में अगर यह मैच लखनऊ के स्टेडियम में होता तो पूर्व प्रधानमंत्री के साथ-साथ भगवान कान्हा का भी आशीर्वाद मिला होता।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन के अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय यात्रा के समापन पर नूरपुर में खालसा इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा संबोधित किया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User