हड़ताली पटवारियों ने मांगों को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा

Saturday, September 2, 2023 - 19:18
Updated: 3 years ago
0
हड़ताली पटवारियों ने मांगों को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा

गुना। (आरएनआई) हनुमान टेकरी पहुंचकर सरकार को सद्बुद्धि देने टेकरी सरकार को सौंपा ज्ञापन गुना। अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने शनिवार को शहर में विशाल तिरंगा रैली निकाली। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हनुमान टेकरी पहुंची। यहां सरकार को सद्बुद्धि देने टेकरी सरकार के चरणों में ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर पटवारी संघ ने कहा है कि अगर सरकार उनकी चुनाव से पहले पहले मांगे पूरी नहीं करती है तो इसका असर सरकार को आगामी चुनाव में देखना होगा। इसके पूर्व जिलेभर के पटवारी अपनी मांगों को लेकर शनिवार सुबह तहसील प्रांगण में  एकजुट हुए। यहां से वे हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा के रूप में हनुमान चौराहा, तेलघानी, जयस्तंभ चौराहा, लक्ष्मीगंज, सदर बाजार होते हुए हनुमान टेकरी पहुंचे। पटवारी पिछले एक पखवाड़े से कामबंद हड़ताल पर चल रहे हैं। जिसकी वजह से कलेक्ट्रेट, एसडीएम और तहसील कार्यालयों में काम प्रभावित हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User