स्वस्तिका सिटी सड़क विवाद में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

Tuesday, December 30, 2025 - 22:16
0
स्वस्तिका सिटी सड़क विवाद में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

लखनऊ (आरएनआई) के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित स्वस्तिका सिटी कॉलोनी से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है। कॉलोनी के भीतर लगभग 20 फीट चौड़े सार्वजनिक रास्ते पर कथित रूप से दीवार खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध करने और स्थानीय लोगों को धमकाने के आरोपों को लेकर पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह, जौनपुर के महाराजगंज ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह और उनके सरकारी गनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

कॉलोनी के निवासियों के अनुसार, रास्ते पर दीवार बनाए जाने से आम लोगों का आवागमन बाधित हो गया था। जब इस पर आपत्ति जताई गई तो विवाद बढ़ गया और आरोप है कि धमकी भी दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की।

एफआईआर दर्ज होने के बाद यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि इसमें एक पूर्व सांसद और एक मौजूदा ब्लॉक प्रमुख का नाम सामने आया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

स्वस्तिका सिटी में हुए इस घटनाक्रम ने आवासीय कॉलोनियों में सार्वजनिक रास्तों और भूमि से जुड़े विवादों पर फिर से ध्यान केंद्रित कर दिया है। अब सभी की निगाहें जांच के नतीजों और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User