स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने पहना विशेष साफा, जानें क्या है उनकी पगड़ी की विशेषता

पीएम मोदी के पगड़ी में वैसे तो कई रंग है, लेकिन नारंगी रंग सबसे ज्यादा निखर कर आ रहा है। दरअसल, नारंगी रंग को भगवान राम का पसंदीदा रंग माना जाता है। इस वजह से उनकी पगड़ी को भगवान राम के रंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

Aug 15, 2024 - 10:00
 0  432
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने पहना विशेष साफा, जानें क्या है उनकी पगड़ी की विशेषता

नई दिल्ली (आरएनआई) भारत आज  78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार लाल किले पर ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी हर साल अपने परिधान और पगड़ी को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके साफा बांधने का अंदाज भी सबसे ज्यादा आकर्षक होता है। वह अपने पहले कार्यकाल (2014) से लेकर तीसरे कार्यकाल (2024) तक हर साल अलग पगड़ी में नजर आए हैं। इस साल भी उनके साफा का अंदाज अलग ही है। इस स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी केसरी, हरे और पीले रंग की राजस्थानी पगड़ी में नजर आए। इस पगड़ी के साथ उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और नीले रंग की सदरी पहनी हैं। स्वतंत्रता दिवस पर उनकी पगड़ी की क्या विशेषता है, इसके बारे में यहां जानेंगे। 

पीएम मोदी की पगड़ी में वैसे तो कई रंग है, लेकिन नारंगी रंग सबसे ज्यादा निखर कर आ रहा है। दरअसल, नारंगी रंग को भगवान राम का पसंदीदा रंग माना जाता है। इस वजह से उनकी पगड़ी को भगवान राम के रंग से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि इस साल 22 जनवरी को उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की और रामलला की मूर्ति का अनावरण भी किया। उन्होंने इस पगड़ी को पहनकर भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा को प्रदर्शित किया है।

स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार मेहमान आकर्षण का केंद्र हैं। खास बात यह है कि इनमें से 6 हजार खास मेहमान महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग के हैं। उन्होंने 2047 तक देश को विकसित बनाने लिए अपना विजन जनता के सामने रखा। इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत @2047 है। बता दें कि ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी ने राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह लाल किला पहुंचे और ध्वजारोहण किया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पीएम मोदी के साथ थे। 

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.