स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया

Saturday, September 16, 2023 - 16:08
Updated: 3 years ago
0
स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया

शाहजहांपुर। (आरएनआई) जी.एफ कॉलेज,शाहजहांपुर में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 के दौरान" स्वच्छता ही सेवा "अभियान चलाया जा रहा है।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के स्वयं सेवियों एवं सेविकाओं द्वारा कॉलेज परिसर में साफ़- सफाई की गई और यह जानकारी दी गई कि स्वच्छ रहने से अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है,इसलिए हमें अपने आसपास की जगह को साफ और स्वच्छ रखना चाहिए । इस अवसर पर प्राचार्य महोदय डॉ मोहम्मद तारिक ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और उन्हें स्वच्छता की अहमियत बताई। स्वच्छता अभियान का यह कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहम्मद शोएब और डॉ कौसर जमाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवी जाहिद आलम ,सनी,हिमांशु शुक्ला,जेहरा, केसर राणा, अंजलि कश्यप,रोहित कुमार इलमा आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User