स्टेडियम का नाम बदलने पर कायस्थ महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जाना ठीक नहीं

Sunday, October 20, 2024 - 13:00
0
स्टेडियम का नाम बदलने पर कायस्थ महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जाना ठीक नहीं

वाराणसी (आरएनआई) चित्रगुप्त सभा काशी के पदाधिकारियों ने महामंत्री अजीत श्रीवास्तव के कार्यालय पर एकत्रित होकर सरकार द्वारा संपूर्णानंद स्पोट्र्स स्टेडियम का नाम बदल कर वाराणसी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स किए जाने का एक स्वर में विरोध किया। वहीं नाम पूर्ववत ना करने पर आंदोलन का प्रस्ताव पास किया। सभा के महामंत्री अजीत श्रीवास्तव ने वाराणसी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का नाम परिवर्तित कर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम न किये जाने तक इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।

सभा ने कायस्थ महापुरुषों के नाम से लगातार होने वाली भेदभाव पूर्ण रवैए पर आक्रोश व्यक्त किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ.प्रसन्न कुमार ने सरकार से उनके योगदानों को याद कर अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री अरविंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार श्रीवास्तव (गणेश जी ), एड. व्योमेश चित्रवंश, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, कमल कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव, आलोक कुमार श्रीवास्तव, विंदेश्वरी श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, अमितेंद्र श्रीवास्तव, अंकित शर्मा, नमन श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विदित हो कि चित्रगुप्त सभा काशी को सभी कायस्थ संगठनों का समर्थन प्राप्त है।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User