गाँव के खेत में सेना के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग, 6 जवान थे सवार, तकनीकी खराबी की आशंका

भोपाल के बैरसिया के डूंगरिया गांव के डेम के पास एक खेत में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजैंसी लैंडिंग हुई है। हेलिकॉप्टर में सेना के 6 जवान सवार थे। कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करना बताया जा रहा है।

Sunday, October 1, 2023 - 10:10
Updated: 3 years ago
0
गाँव के खेत में सेना के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग, 6 जवान थे सवार, तकनीकी खराबी की आशंका
भोपाल में सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजैंसी लैंडिंग की गई।

भोपाल, (आरएनआई) रविवार की सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक गाँव में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेन्सी लैंडिंग  करवाई गई। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण बैरसिया के डंगूरिया गाँव के एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग करवानी पड़ी। है। इसमें 6 जवान सवार थे।

ग्रामीणों ने क्या कहा?
ग्रामीणों के मुताबिक यह घटना सुबह 8 बजे की है। हेलीकॉप्टर पहले आसमान में चक्कर ला रहा था, उसके बाद खेत में उतरा। सेना के हेलिकॉप्टर को ऐसे उतरता देख ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उसके बाद मदद के लिए दूसरा हेलीकॉप्टर इंजीनियर्स और टेक्निकल टीम के साथ मौके पर पहुंचा और रवाना हुआ। इस मामले में सेना ने कोई भी जवाब देने से मना कर दिया है।

भोपाल से झांसी जा रहा था हेलिकॉप्टर
बताया जा रहा है कि यह इंडियन एयर फोर्स का हेलीकॉप्टर है, जो भोपाल से झांसी जा रहा था। बता दें कि शनिवार को भोपाल में एयर फोर्स के बड़े एयर शो का सफल आयोजन हुआ था। इस दौरान सेना के कई विमान शामिल हुए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User