सुलतानपुर: जल निगम द्वारा कादीपुर नगर में पाइपलाइन डाले जाने पर रास्ते हो रहे बर्बाद 

Tuesday, February 18, 2025 - 21:59
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: जल निगम द्वारा कादीपुर नगर में पाइपलाइन डाले जाने पर रास्ते हो रहे बर्बाद 

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में जल निगम द्वारा नई पाइपलाइन बिछाये जाने को लेकर के नगर मोहल्ले के रास्ते बुरी तरह छतिग्रस्त हो जाने के कारण आम जन का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

 कादीपुर नगर पंचायत के अनिरुद्ध नगर, विवेकानंद नगर, राणा नगर सहित अन्य मोहल्ले में जल निगम विभाग के ठेकेदार द्वारा रास्तों को खोद-खोद करके पाइपलाइन डाला जा रहा है तो वहीं पाइप पढ़ने के बाद भी हफ्तों हफ्तों तक रास्ते को सही नहीं करवाया जा रहा है। जिसके कारण मोहल्ले में रहने वाले व अन्य राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इन रास्तों पर साइकिल मोटरसाइकिल सहित अन्य कई लोग दुर्घटनाग्रस्त भी हो गए ।बावजूद इसके पाइप लाइन डालने के बाद रास्तों को सही ना करके सीधे उसको अपने हाल पर छोड़ दिया जा रहा है। आम जनता कादीपुर एसडीएम और नगर पंचायत अध्यक्ष से मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने की मांग किया है।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User