सुलतानपुर: सेवा भारती के वर्ग को लेकर कादीपुर में भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित

Monday, May 19, 2025 - 12:55
Updated: 1 year ago
0
सुलतानपुर: सेवा भारती के वर्ग को लेकर कादीपुर में भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित

सुलतानपुर (आरएनआई) विभिन्न तरह से समाज के बीच अपने निःस्वार्थ सेवा भाव को लेकर चर्चित संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन सेवा भारती के वर्ग को लेकर आज त्रिभुवन देवी अकेडमी परिसर में भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष डॉ सलिल श्रीवास्तव व इनकी धर्मपत्नी डॉ संगीता श्रीवास्तव,सेवा भारती की संयुक्त क्षेत्र संयोजिका सुश्री शारदा के साथ साथ कादीपुर की पूरी जिला कार्यकारिणी ने पूजन किया।

विभाग अध्यक्ष सेवा भारती डॉ सलिल श्रीवास्तव  ने बताया कि सेवा भारती समिति काशी प्रांत की बहनों का स्वावलंबन एवं किशोरी विकास का प्रशिक्षण वर्ग आगामी 20 मई से 27 मई सात दिवसीय त्रिभुवन देवी अकेडमी कादीपुर में आयोजित किया जा रहा है।इस वर्ग में काशी प्रांत की लगभग 200 बहनें प्रतिभाग करेंगी।सेवा भारती की संयुक्त क्षेत्र संयोजिका सुश्री शारदा ने बताया कि आज मातृशक्ति राष्ट्रशक्ति के साथ जागरण करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन सेवा भारती मातृशक्ति के उन्नयन में इस तरह के वर्ग लगाकर उन्हें स्वावलंबी बनाने कि दिशा में कार्य कर रहा है। काशी प्रांत के इस वर्ग में रक्षा सुरक्षा शिक्षा स्वावलंबन जैसे अनेक उपयोगी कार्यों की जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में विभाग प्रचारक श्री प्रकाश, जिला प्रचारक रीतेश,नगर प्रचारक कुंवर मैहर,सहविभाग सेवा प्रमुख सन्दीप,सहविभाग अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ संजीव पांडेय, डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ विजय चित्रवंशी,जिला महामंत्री मनोज तिवारी,वर्गाधिकारी संगीता आर्या, रमेश मोदनवाल, नवीन बरनवाल सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User