सुलतानपुर: प्रो डा सिकंदर लाल चेतनता के विशेषांक के अतिथि संपादक होंगे

Wednesday, May 15, 2024 - 20:16
Updated: 2 years ago
0

सुलतानपुर (आरएनआई) कौण्डिन्य साहित्य सेवा समिति कादीपुर सुलतानपुर पंजीकृत द्वारा प्रकाशित शोध पत्रिका चेतनता का आगामी संयुक्तांक 15/16श्री रामलला विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा शीर्षक से प्रकाशित होने जा रहा है। जिसमें श्रीराम से सम्बद्ध ऐतिहासिक सांस्कृतिक आध्यात्मिक दार्शनिक सामाजिक साहित्यिक परिदृश्य के राष्ट्रीय तथा वैश्विक पृष्ठभूमि परक शोध लेख होंगे तथा कुछ स्थान श्री राम परक कविताओं के लिए भी रहेगा। समिति को उक्त विशेषांक हेतु सुयोग्य विद्वान् अतिथि संपादक की तलाश थी। समिति के आग्रह पर कौशल्या भारत सिंह गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय ढिंढुई पट्टी प्रतापगढ़ के प्राचार्य प्रो डा सिकंदर लाल ने उक्त विशेषांक के अतिथि सम्पादक के रूप में सहयोग करने की सहर्ष सहमति दे दी।प्रो डा सिकंदर लाल उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा के लिए तीन लाख रुपए के साथ सर्वोच्च पुरस्कार सरस्वती पुरस्कार 2020 के लिए चयनित हैं तथा उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा के लिए  डेढ़ लाख रुपए के साथ द्वितीय पुरस्कार शिक्षक श्री पुरस्कार को2019 में प्राप्त कर चुके हैं।प्रो लाल को अब तक सुप्रतिष्ठ संस्थाओं द्वारा 208पुरस्कार मिल चुके हैं। प्रोफेसर साहब की अब तक नौ पुस्तकें तथा154शोधलेख और6पुस्तकें आफ लाईन आन लाइन प्रकाशित हैं।आपके लेख विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा पंजीकृत पत्रिकाओं में ससम्मान प्रकाशित होते हैं।प्रो लाल सारस्वत तपस्वी हैं आपका कण कण और क्षण क्षण मानवतावादी शोधपरक ज्ञान को समर्पित रहता है।यह सुखद संयोग है कि आपकी सहधर्मिणी डॉ कल्पना प्रतापगढ़ के एक राजकीय इंटर कालेज में नागरिक शास्त्र की प्रवक्ता हैं तथा आप शोध-पत्र लेखन और समाजसेवा में विशेष रुचि रखती हैं।प्रो लाल ने अनेक व्यस्तताओं के बावजूद चेतनता अतिथि संपादन का गुरुतर दायित्व स्वीकार किया एतदर्थ समिति आपके प्रति आंतरिक आभार व्यक्त करती है।लेख और कविता के लिए चेतनता ‌के प्रबंध संपादक डॉ सलिल कुमार पाण्डेय 9415878790से संपर्क किया जा सकता है।उक्त सूचना चैतनता के प्रबंध संपादक डॉ सलिल कुमार पाण्डेय ने दी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User