सुलतानपुर: जिला सुरक्षा संगठन कादीपुर इकाई की पहली बैठक सम्पन्न, 02 अक्टूबर को होगा सदस्यों पदाधिकारियों का शपथग्रहण

Thursday, September 26, 2024 - 14:28
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: जिला सुरक्षा संगठन कादीपुर इकाई की पहली बैठक सम्पन्न, 02 अक्टूबर को होगा सदस्यों पदाधिकारियों का शपथग्रहण

सुलतानपुर (आरएनआई) जिला सुरक्षा संगठन तहसील कादीपुर ईकाई की पहली बैठक गुरुवार को ब्लाक सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जिला सुरक्षा संगठन प्रशासन और नागरिकों के बीच सहज सम्बन्ध की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके सदस्य तहसील क्षेत्र में बेहतरीन काम काम करेंगे। 

संरक्षक डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि हम सब मिलकर मानवता की रक्षा के लिए काम करेंगे। डॉ संजीव पांडेय ने कहा कि संगठन का प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के नागरिकों में समन्वय और सद्भाव बना रहे। सचिव सतीश मोदनवाल ने समाजिक सद्भभावना और सौहार्द को अच्छुण रखने वाले इस संगठन से और लोगों को जोड़ने का विचार व्यक्त किया।

बैठक का संचालन करते हुए महासचिव ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने बताया कि संगठन के सदस्यों का शपथग्रहण व परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम आगामी दो अक्टूबर को सायं पांच बजे आयोजित किया गया है जिसमें ज़िले के पदाधिकारी प्रशासनिक अधिकारी गण मौजूद रहेंगे। बैठक में आये हुये लोगों का आभार ज्ञापन संगठन के अध्यक्ष डॉ समीर पाण्डेय ने किया। 

इस अवसर पर राम विनय सिंह, विजय गिरि, घनश्याम जायसवाल, शिवमंगल सिंह,सतीश मोदनवाल, ठाकुर प्रसाद मिश्र,अरविंद पाण्डेय,कमलेश त्रिपाठी , संजय तिवारी,वेद प्रकाश पाठक व राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।

संगठन के प्रमुख जिला संयोजक सरदार बलदेव सिंह ने बैठक को आनलाइन सम्बोधित किया और शुभकामनाएं प्रेषित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User