सुनीता केजरीवाल कर सकती हैं गुजरात में प्रचार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल गुजरात में आम आदमी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव का प्रचार करेंगी। आज आप गुजरात के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी होगी। 

Apr 16, 2024 - 13:14
 0  486
सुनीता केजरीवाल कर सकती हैं गुजरात में प्रचार

नई दिल्ली (आरएनआई) देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार तेजी से चल रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी की ओर से एक बड़ी खबर सामने आई है कि सुनीता केजरीवाल गुजरात में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार कर सकती है। आप गुजरात के स्टार प्रचारकों की लिस्ट आज जारी होगी। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से आप विधायकों के लिए संदेश भेजा। बीते दिनों उन्होंने पत्नी सुनीता केजरीवाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की। इसमें मुख्यमंत्री ने विधायकों से अपील की कि वे लोगों के काम करें।

सीएम से बात करने के बाद सुनीता मीडिया के समक्ष आईं। सीएम ने कहा है कि लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। हर विधायक रोजाना इलाकों का दौरा करें। लोगों से पूछकर मौके पर ही समस्याओं का तत्काल समाधान करें।

सुनीता ने कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों को सीएम अपना परिवार मानते हैं। सेहत खराब होने के बावजूद वे जनता की समस्याओं को लेकर ज्यादा चिंतित हैं। विधायकों को खूब काम करना है, ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या न हो। वहीं, मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री जेल में होकर भी दिल्लीवालों के लिए फिक्रमंद हैं, जबकि खुद उनकी ही सेहत खराब है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.