सीबीआई को मिली आरोपी संजय रॉय की रिमांड, पेशी के दौरान वकीलों ने किया हंगामा

सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) और राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। हालांकि बंगाल में अभी भी डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Aug 23, 2024 - 16:00
 0  243
सीबीआई को मिली आरोपी संजय रॉय की रिमांड, पेशी के दौरान वकीलों ने किया हंगामा

नई दिल्ली (आरएनआई) कोलकाता की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय पर पॉलीग्राफ परीक्षण करने की अनुमति दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि अदालत ने पहले ही मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और चार अन्य डॉक्टरों पर झूठ का पता करने वाले परीक्षण की मंजूरी दी है। ये सभी 8-9 अगस्त की मध्यरात्रि में अस्पताल में ड्यूी पर थे। सीसीटीवी फुटेज और डॉक्टर के शव के पास पाए गए एक ब्लूटूथ उपकरण मिलने के बाद रॉय की गिरफ्तारी हुई, जिन्हें कॉलेज के सेमिनार हॉल में प्रवेश करते देखा गया था। जहां महिला डॉक्टर का शव मिला था। 

सीबीआई आरजी कल मेडिकल कॉलेज के पूर्व अधिकारी अख्तर अली के आरोपों की भी जांच करेगी। अख्तर अली ने संदीप घोष पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए थे। 

कोलकाता मामले के आरोपी संजय रॉय की रिमांड सीबीआई को मिल गई है। पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद आज आरोपी संजय रॉय को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपी की रिमांड सीबीआई को सौंप दी। अदालत ने सीबीआई को संजय रॉय की 14 दिन की रिमांड दी है। 

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आरोपी संजय राय को आज अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अदालत में जमकर हंगामा हुआ क्योंकि वकील संजय रॉय का विरोध कर रहे थे। वकीलों में आरोपी के खिलाफ भारी गुस्सा है।

कोलकाता की घटना को लेकर भाजपा समर्थकों ने शुक्रवार को नंदीग्राम पुलिस स्टेशन में हंगामा किया। भाजपा समर्थकों ने थाना घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान भाजपा समर्थक पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। भाजपा के 100 से ज्यादा समर्थकों ने पुलिस स्टेशन में बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की। 

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में ब्रिटेन में विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान भारतीय छात्रों, विभिन्न संस्थाओं और प्रवासी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। महिला संगठनों ने गुरुवार को लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर और ब्रिटेन के कई अन्य शहरों में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर शांति मार्च आयोजित किया। वहीं स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया - यूनाइटेड किंगडम (एसएफआई-यूके) ने बुधवार को लिवरपूल शहर में एक मार्च का आयोजन किया। 


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.