सीडीओ ने गोशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
हरदोई (आरएनआई)। विकास भवन सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना तथा गर्मी के मौसम में गोवंशों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान गोवंश आश्रय स्थलों एवं मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत समय से फण्ड रिक्वेस्ट जनरेट करने, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, हरा चारा उत्पादन तथा लू से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी फण्ड रिक्वेस्ट निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से जनरेट की जाएं, जिससे योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।
आगामी बकरीद पर्व केवल मद्देनजर मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी गोवंश आश्रय स्थलों से संबंधित चारागाह भूमि पर हरा चारा बोया जाए तथा भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए शेडों को तिरपाल से ढकना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा उप मुख्य एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)