हरदोई: जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 154 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
हरदोई (आरएनआई)। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 154 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक ढंग से किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ मामलों का समाधान जिलाधिकारी ने मौके पर ही कराकर फरियादियों को राहत दिलाई। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट संस्कृति द्विवेदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)