सीएम युवा उद्यमी योजना में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने तय किए लक्ष्य
हरदोई (आरएनआई)। विवेकानंद सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण में किसी प्रकार की देरी न की जाए तथा स्वीकृत मामलों में ऋण शीघ्र अवमुक्त कराया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए सभी संबंधित विभाग और बैंक समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को बैठक में निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा आगामी बैठक तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, एलडीएम अरविन्द रंजन, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)