कछुआ तालाब संरक्षण के लिए डीएम ने दिए निर्देश

Tuesday, May 26, 2026 - 18:21
Updated: 2 months ago
0
कछुआ तालाब संरक्षण के लिए डीएम ने दिए निर्देश

हरदोई (आरएनआई)। तहसील बिलग्राम के ग्राम ककराखेड़ा स्थित कछुआ तालाब के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तालाब की वर्तमान स्थिति, पर्यावरणीय महत्व तथा जलीय जैव विविधता पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कछुआ तालाब के आसपास जल गुणवत्ता में गिरावट, सीवेज और नालियों के प्रवाह, प्लास्टिक एवं ठोस अपशिष्ट प्रदूषण, जलकुंभी के फैलाव, दुर्गंध तथा अतिक्रमण का विस्तृत आकलन किया जाए। साथ ही प्रदूषित जल का कछुओं और अन्य जलीय जीवों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की भी वैज्ञानिक जांच कराई जाए।

डीएम ने कहा कि कम घुलित ऑक्सीजन, संक्रमण, विषैले पदार्थों के संपर्क और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी जैसी समस्याएं जलीय जीवों के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। इसे देखते हुए तालाब के संरक्षण के लिए अल्पकालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध तरीके से पुनर्स्थापन कार्य कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वह स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ शीघ्र ही कछुआ तालाब का निरीक्षण करेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडबाल, डीएफओ, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User