जिला निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी पर जोर

Tuesday, May 26, 2026 - 18:18
Updated: 2 months ago
0
जिला निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी पर जोर

हरदोई (आरएनआई)। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, निगरानी एवं भंडारण व्यवस्था का गहन जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि समस्त गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके। उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव तथा भंडारण व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User