सीएम के एक कार्यक्रम का दो विभागों से करा लिया भुगतान, लाखों किए पार; खुलासा हुआ तो अफसर हैरान
गोंडा में टेंट हाउस के मालिक का गजब कारनामा सामने आया है। उसने सीएम योगी के एक कार्यक्रम का दो विभागों से अलग-अलग भुगतान करा लिया। अफसरों की आंखों में धूल झोंककर लाखों पार कर दिए। जांच में खुलासा हुआ तो फर्म के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के गोंडा में पार्वती अरगा झील के पास बीती दो फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम हुआ था। इस एक कार्यक्रम का महेंद्र सिंह टेंट हाउस, झिलाही बाजार ने दो विभागों से 13.95 लाख रुपये का भुगतान करा लिया। जांच में मामला सामने आया।इस पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) खंड एक के अवर अभियंता ने फर्म के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
अवर अभियंता ललित कुमार पाठक के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के आर्द्रभूमि दिवस समारोह को पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक व सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बलरामपुर ने मिलकर आयोजित किया। टेंट व खानपान की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह टेंट हाउस को सौंपी गई।
सभी मदों को मिलाकर 29 मार्च को पीडब्ल्यूडी की ओर से 69.30 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। इससे पूर्व पांच मार्च को सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग से 19.95 लाख रुपये का भुगतान किया गया। फर्म ने पूर्व के भुगतान को छिपाकर धोखे से एक ही काम के 13.95 लाख रुपये दोबारा ले लिए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



