सांसद खेल महोत्सव 2025 अंतर्गत इंटर ब्लॉक प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

10 फरवरी को विभिन्‍न र्स्‍पधाओं के खेले जाएंगे फाइनल मैच 

Sunday, February 9, 2025 - 19:52
Updated: 2 years ago
0
सांसद खेल महोत्सव 2025 अंतर्गत इंटर ब्लॉक प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) सांसद खेल महोत्सव 2025 अंतर्गत आज इंटर ब्लॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खो-खो खेल स्‍पर्धा में पुरुष वर्ग में गुना विजेता एवं बमोरी उपविजेता, महिला वर्ग में गुना विजेता तथा आरोन उपविजेता रही। एथलेटिक्स में लंबी कूद में अवनी दुबे आरोन से प्रथम स्थान, संजना रघुवंशी गुना से द्वितीय स्थान तथा पूर्ति सेन बमोरी से तृतीय स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग में विशाल रघुवंशी गुना से प्रथम स्थान, संजू सैनी चांचौड़ा से द्वितीय स्थान तथा तरुण यादव आरोन से तृतीय स्थान पर रहे। इंटर ब्लॉक प्रतियोगिता में लगभग 650 महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने भागीदारी की।
 10 फरवरी 2025 को प्रातः 10:00 बजे से बॉलीबॉल, लगोरी, कबड्डी, रस्साकसी एवं एथलेटिक्स के फाइनल मैच खेले जाएंगे। जिसमें विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार किया जाएगा।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User