सरस्वती शिशु मंदिर में हुई परख 2023 परीक्षा

Friday, November 3, 2023 - 20:26
Updated: 3 years ago
0
सरस्वती शिशु मंदिर में हुई परख 2023 परीक्षा

सासनी- 3 नवंबर। सासनी-विजयगढ़ रोड कोतवाली चैराहा विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के सम्बद्ध जन शिखा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा संचालित श्री राधे श्याम स्वर्णकार सरस्वती पूर्व माध्यमिक विद्यालय सासनी में परख 2023 परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें कक्षा तीन और कक्षा छह के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

शुक्रवार को प्रधानाचार्य विपिन पालीवाल ने बताया कि परख का मतलब समग्र विकास के लिए प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा और ज्ञान का विश्लेषण है। यह विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूल बोर्डों को एक एकीकृत मंच पर लाने के लिए बनाया गया संगठन है। उन्हांेंने बताया कि शिखा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित परख 2023 परीक्षा बेसिक शिक्षा विभाग से प्रेम किशन एवं पंकज कुमार द्वारा कराई गई। जिसमें कक्षा तीन कक्षा छह के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहीं प्रधानचार्य ने भी स्कूल प्रश्न पुस्तिका की परीक्षा में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य ने बताया  िकइस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों का मूल्यांकन होगा जो कि बहुत उपयोगी होने के साथ लाभप्रद है। इस परीक्षा में धर्मवीर पाठक, विवेक चैधरी, डौली, हरिओमशरण, अंजली शर्मा, सहित विद्यालय स्टाफ के सभी शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद थे। 
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User