'सरकार चर्चा करना नहीं चाहती', संसद सत्र स्थगित होने पर कांग्रेस ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि संसद में अदाणी मुद्दे, मणिपुर में जारी हिंसा, संभल घटना पर चर्चा हो, लेकिन सरकार बार बार संसद की कार्यवाही को स्थगित कराने में सहयोग कर रही है।

Dec 1, 2024 - 16:00
 0  540
'सरकार चर्चा करना नहीं चाहती', संसद सत्र स्थगित होने पर कांग्रेस ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली (आरएनआई) विपक्ष के हंगामे के बीच संसद के शीत सत्र के पहले हफ्ते में चर्चा न होने पाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने संसद में चर्चा न हो पाने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नहीं चाहती कि संसद चले। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि संसद में अदाणी मुद्दा, मणिपुर में जारी हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा हो, लेकिन सरकार बार बार संसद की कार्यवाही को स्थगित कराने में सहयोग कर रही है। 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, 'सरकार नहीं चाहती कि संसद चले। विपक्ष चाहता है कि संसद में अदाणी मुद्दे, मणिपुर में जारी हिंसा, संभल घटना पर चर्चा हो, लेकिन सरकार बार बार संसद की कार्यवाही को स्थगित कराने में सहयोग कर रही है। मैं पहली बार ऐसा देख रहा हूं कि जब भी हम कोई मुद्दा उठाते हैं तो संसद स्थगित हो जाती है।

उन्होंने आगे कहा, "सरकार अदाणी मुद्दे, मणिपुर हिंसा और संभल घटना पर चर्चा करना नहीं चाहती है। सरकार इन मुद्दों पर चर्चा करने से क्यों भाग रही है? भाजपा सांसद संसद सत्र स्थगित कराने आते हैं और हम मुद्दे उठाने जाते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.