सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इलाज़ के लिए 5 लाख की मदद की

Feb 5, 2024 - 19:56
 0  594
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इलाज़ के लिए 5 लाख की मदद की

गोंडा (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 3 फरवरी को गुब्बारा फटने से जले हुए 10 युवकों इलाज हेतु 50-50 हजार रुपए की मदद भेजी। सपा नेता सूरज सिंह ने अखिलेश यादव को फोन पर गुब्बारा फटने से 10 लोगों के जलने की खबर दी। तत्पश्चात अखिलेश यादव ने तत्काल प्रत्येक 10 युवकों के लिए इलाज हेतु 50-50 हज़ार रुपए भेजने का काम किया। सपा नेता सूरज सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव ने पहले भी ऐसे कई मौके पर जनपद के लोगों की मदद की है। अखिलेश यादव ने तरबगंज में विश्वकर्मा समाज के लड़के की हत्या पर 2 लाख, बेलावाँ में यादव समाज के बच्चे की हत्या पर 1 लाख, ब्राह्मण परिवार के दो बच्चों के एक्सीडेंट होने पर 2 लाख, धानेपुर नवजात शिशु को जानवर काटने से मृत्यु पर 1 लाख, इमिलया में सर्पदंश से मरे युवक को 1 लाख, सुभागपुर में किडनी ट्रांसप्लांट हेतु ढाई लाख रुपए, कस्टोडियल डेथ में मरे युवक को 2 लाख जैसी आर्थिक मदद के साथ-साथ न्याय दिलाने का भी काम किया है। सपा नेता सूरज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन के साथ पहुँच कर पीड़ितों को इलाज हेतु आर्थिक सहायता दे दी गयी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.