सत्यपथ फाउण्डेशन द्वारा संचालित श्री राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति योजना कार्यक्रम का शुभारम्भ

Friday, December 20, 2024 - 08:49
Updated: 2 years ago
0
सत्यपथ फाउण्डेशन द्वारा संचालित श्री राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति योजना कार्यक्रम का शुभारम्भ

 सुलतानपुर (आरएनआई) संस्था का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से वंचित लेकिन शैक्षणिक रूप से प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें राष्ट्र के प्रति सक्षम बनाना है।

सत्यपथ फाउण्डेशन द्वारा संचालित श्री राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 के कार्यक्रम का शुभारम्भ आज कादीपुर नगर पंचायत सभागार में फाउण्डेशन के संरक्षक सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड के सीईओ विवेक तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, फाउण्डेशन के निदेशक गिरिजेश तिवारी, रामविनय सिंह ने किया।

कार्यक्रम शुभारम्भ अवसर पर संरक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि आर्थिक रूप से वंचित लेकिन शैक्षणिक रूप से प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करना है ताकि वे वित्तीय बाधाओं से से मुक्त होकर अपनी शिक्षा पूरी कर सकें और अपने गांव, तहसील,जिला, राज्य तथा राष्ट्र की उन्नति प्रगति में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए सक्षम हो सकें। छात्रवृत्ति पात्रता के मापदंड को लेकर बताया कि प्रतिभागी केवल सुलतानपुर जिले की कादीपुर तहसील के स्थायी निवासी ही प्रतिभाग कर सकते हैं। परीक्षार्थी शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान कादीपुर तहसील क्षेत्र स्थित स्कूल में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत होना चाहिए। छात्रवृत्ति की अवधि चार वर्षों की होगी। कक्षा 9 के लिए 9000/- कक्षा 10- में 10000 कक्षा 11 में 11000 कक्षा 12 में 12000 रुपए प्रति वर्ष अभिभावक या छात्र के खाते में जमा की जायेगी। छात्रवृत्ति योजना कार्यक्रम आज से शुरू हुआ है अब छात्र छात्राएं अपना आवेदन कर सकते हैं आवेदन की अन्तिम तिथि 10 मार्च है।20 मार्च 2025 को प्रवेश पत्र मिलना प्रारंभ हो जायेगा। परीक्षा 6 अप्रैल 2025 को आयोजित की जायेगी।01 मई 2025 को छात्रवृत्ति की घोषणा की जायेगी।आज पं. राधेश्याम त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन कर पण्डित जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस मौके पर कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल के साथ साथ सभासद बृजेश सिंह, शिवमंगल सिंह, सूर्यलाल गुप्ता,करौदीकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र, भाजपा नेता रितेश दूबे,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User