सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिये निर्णय का राजस्‍व विभाग द्वारा त्‍वरित कराया गया पालन

दुर्गा इलेक्ट्रॉनिक एवं शिवम धर्मकांटा के मालिको के आपसी सहमति से यातायात व्‍यवस्‍था को सुगम बनाने के लिये कराये गये धर्मकांटा बंद

Monday, February 26, 2024 - 21:17
Updated: 3 years ago
0
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिये निर्णय का राजस्‍व विभाग द्वारा त्‍वरित कराया गया पालन

गुना (आरएनआई) कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी, अनुभाग गुना (मण्डी प्रशासक) दिनेश सांवले के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि नानाखेडी मंडी गेट से केन्द्रीय विद्यालय गुना के बीच स्थित पूर्व से संचालित तोल-कांटों के कारण आये दिन जाम की स्थिति निर्मित होती थी। आने वाले रबी सीजन के समय भी वाहनों का लंबा जाम लगा रहता था।

शहर के मंडी क्षेत्र में जाम से निजात पाने तथा यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिये दुर्गा इलेक्ट्रॉनिक धर्म कांटा न्यू मंडी गेट ए०बी० रोड गुना, शिवम धर्मकांटा नानाखेडी ए०बी० रोड गुना, को तोल-कांटा फर्म मालिकों की आपसी सहमति से बंद कर दिया गया है। 

आने वाले समय में तोल-कांटा बंद होने से नानाखेडी मंडी क्षेत्र में जाम की स्थिति निर्मित नहीं होगी साथ ही यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। पूर्व में भी इस क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User