संसद में केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सिंधिया का बड़ा ऐलान

Thursday, February 6, 2025 - 17:03
Updated: 2 years ago
0

दिल्ली (आरएनआई) मध्यप्रदेश के 2202 गांवों में लगेंगे 1650 मोबाइल टॉवर, आदिवासी क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूरसंचार क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि देश में 116 करोड़ मोबाइल उपयोगकर्ता हैं, जबकि 2014 में यह संख्या मात्र 25 करोड़ थी। इंटरनेट यूजर्स 97.4 करोड़ से अधिक हो चुके हैं।

सिंधिया ने डेटा लागत में आई कमी का उल्लेख करते हुए कहा कि 2014 में ब्रॉडबैंड डेटा ₹270 प्रति GB था, जो अब मात्र ₹9.70 प्रति GB रह गया है, जिससे भारत दुनिया में सबसे सस्ता डेटा उपलब्ध कराने वाला देश बन गया है।

मध्यप्रदेश के दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों में संचार सेवाएं होंगी सुदृढ़

राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश के 2202 गांवों में 1650 मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे। अब तक 981 गांवों में 771 टॉवर स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे लाखों लोगों को बेहतर नेटवर्क सुविधा मिल रही है।

आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भी होगी मजबूत नेटवर्क सुविधा

सिंधिया ने बताया कि 160 आदिवासी बहुल गांवों में 138 मोबाइल टॉवर लगाने का निर्णय लिया गया है। जुलाई 2024 में आदिवासी मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित इस योजना का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, और जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर संचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

श्री सिंधिया करेंगे क्षेत्र का दौरा
बता दें कि सिंधिया शनिवार, 8 फ़रवरी से अपने संसदीय क्षेत्र गुना का दौरा करेंगे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User