श्रीहित रासमण्डल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव
वृन्दावन (आरएनआई) गोविंद घाट स्थित अखिल भारतीय निर्मोही बड़ा अखाड़ा (श्रीहित रासमण्डल) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नंदोत्सव पर्व श्रीमहंत लाड़िली शरण देवाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।सर्वप्रथम रासाचार्य स्वामी राधावल्लभ वशिष्ठ के निर्देशन में श्रीकृष्ण जन्म लीला का अत्यन्त नयनाभिराम व चित्ताकर्षक मंचन किया गया।तत्पश्चात बालकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया।साथ ही उनकी आरती की गई।
इस अवसर पर आयोजित नंदोत्सव में नंद बाबा बने श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज ने खेल-खिलौने, रुपए-कपड़े, मेवा-मिष्ठान्न व वस्त्रादि लुटाए।साथ ही श्रीकृष्ण जन्म से सम्बंधित भजनों व बधाइयों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया गया।जिस पर देश के विभिन्न प्रांतों से आए समस्त भक्त-श्रद्धालुओं ने जम कर नृत्य किया।
नंदोत्सव में महन्त दंपत्ति शरण महाराज (काकाजी), प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, रासाचार्य स्वामी चोखेलाल शर्मा, इंद्र कुमार शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, प्रिया वल्लभ वशिष्ठ आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महोत्सव का समापन सन्त ब्रजवासी वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें असंख्य व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।महोत्सव में पधारे समस्त आगंतुक अतिथियों का श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज ने ठाकुरजी का पटुका ओढ़कर एवं प्रसाद भेंट कर अभिनंदन किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



