श्रीलंकाई नौसेना के जहाज से टकराने के बाद भारतीय मछुआरे की मौत, मामले में MEA ने जताया कड़ा विरोध

भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद मुद्दा है। इस तरह की ज्यादातर घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं। यह तमिलनाडु से उत्तरी श्रीलंका के बीच एक पट्टी है। यह मछलियों के लिए समृद्ध क्षेत्र माना जाता है।

Aug 1, 2024 - 15:08
 0  432
श्रीलंकाई नौसेना के जहाज से टकराने के बाद भारतीय मछुआरे की मौत, मामले में MEA ने जताया कड़ा विरोध

चेन्नई (आरएनआई) श्रीलंकाई नौसेना के जहाज से टकराने के बाद भारतीय मछुआरों की एक नाव पलट गई। इस हादसे में एक मछुआरे की मौतत हो गई और एक अन्य लापता है। दरअसल, श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान उनकी नाव पलट गई। नाव पर चार मछुआरे मौजूद थे, जिनमें से एक की मौत हो गई, एक लापता है और बाकी के दो श्रीलंकाई नौसेना की हिरासत में हैं। हादसे के बाद दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को आज सुबह विदेश मंत्रालय बुलाया गया। इस घटना को लेकर विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध दर्ज किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, "हमने जान गंवाने वाले के लिए दुख और सदभावना व्यक्त की। कोलंबो में हमारे उच्चायुक्त भी इस मामले को श्रीलंकाई सरकार के सामने उठा रहे हैं।" इस घटना पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह के पांच बजे कच्चातिवु द्वीप के पास घटी। दो मछुआरों को बचाकर कांकेसंतुरई तट पर लाया गया है। फिलहाल लापता मछुआरे की तलाश जारी है। जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को तुरंत कांकेसंतुरई पहुंचने, मछुआरों और उनके परिवारवालों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। 

भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद मुद्दा है। इस तरह की ज्यादातर घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं। यह तमिलनाडु से उत्तरी श्रीलंका के बीच एक पट्टी है। यह मछलियों के लिए समृद्ध क्षेत्र माना जाता है। इस साल अबतक श्रीलंका ने 180 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले साल 240 से 245 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पिछले महीने श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के तट से दो पावरबोट समेत रामेश्वरम के नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया। उन्होंने दावा किया कि मछुआरे भारतीय सीमा के पार जाकर मछली पकड़ रहे थे। 

रामेश्वरम द्वीप क्षेत्र के पास पाक खाड़ी समुद्री क्षेत्र में पंबन से मछली पकड़ने गए 26 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया था। उनके साथ चार देशी नाव को जब्त कर लिया गया था। जून में श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। उनके साथ मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया था। इससे पहले भी श्रीलंकाई नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी नौका जब्त कर ली थी। इस साल जनवरी में श्रीलंका की नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। मछुआरों पर श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप लगाया गया था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.