श्री हनुमान टेकरी से बूड़े बालाजी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ, शहर सौंदर्यीकरण सलाहकार समिति सदस्य राजेश अग्रवाल ने किया मौक़ा मुआयना

Jul 21, 2025 - 18:47
Jul 21, 2025 - 18:48
 0  1.4k

गुना (आरएनआई) आज टेकरी रोड पर सड़क निर्माण कार्य की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जैसे ही उक्त कार्य की खबर हाल ही में गठित शहर सौंदर्यीकरण सलाहकार समिति सदस्य राजेश अग्रवाल को मिली उनके द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित ठेकेदार प्रतिनिधि को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने हेतु कहा गया , जिस पर से उन्होंने आश्वस्त किया कि हम आपको शिकायत का कोई मौक़ा नहीं देंगे।

ठेकेदार प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य में उपयोग किया जाने वाला रेडी मिक्स कांक्रीट हम स्थानीय फेक्ट्री विजयश्री टाइल्स द्वारा कृय कर रहे हैं । 
विजयश्री टाइल्स के मालिक प्रदीप जैन से भी रेडी मिक्स कांक्रीट की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई एवं उनके द्वारा भी टेंडर की शर्तों में तय मानकों के अनुसार कांक्रीट प्रदाय करने की बात कही गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0