शॉपिंग के दौरान एक महिला के खोए हुए मोबाईल को गुना कोतवाली पुलिस द्वारा खोजकर वापस दिलवाया

Mar 30, 2024 - 20:05
Mar 30, 2024 - 20:05
 0  810

गुना (आरएनआई) विगत् 24 मार्च को शहर की एक महिला खरीदारी हेतु शहर के एक शॉपिंग मॉल गई हुई थी । इस दौरान महिला का आई फोन वन प्‍लस मोबाईल उसके हाथ से कहीं छूट गया और जिसे काफी खोजने के बाद भी महिला को उसका मोबाईल वापस नहीं मिला तो वह महिला अपने मोबाईल की तलाश हेतु गुना कोतवाली पहुंची और थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव से मिलकर अपने खोये हुए मोबाईल को खोजकर उसे बापास दिलाने की फरियाद की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव द्वारा उस महिला की बात सुनकर उसका खोया हुआ मोबाईल जल्‍द से जल्‍द खोजकर बापस दिलाने का आस्‍वासन दिया और मोबाईल की तलाश हेतु तत्‍काल पुलिस एक टीम लगाई गई।

पुलिस द्वारा महिला के बताई जगह और मार्ग के सीसीटीव्‍ही फुटेज चैक कराये गये तो शॉपिंग मॉल में महिला का मोबाईल छूट जाना एवं वह मोबाईल एक लड़के को मिलना पाया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा उस लड़के की जानकारी पता की गई, तो लड़के का नाम लाखन मीना निवासी लटेरी जिला विदिशा का होना पता चला और इस जानकारी के मिलते ही पुलिस द्वारा उस लड़के को गुना कोतवाली बुलाकर उससे महिला का खोया हुआ मोबाईल उसे वापस दिलवा दिया गया। 

अपना खोया हुआ मोबाईल बापस पाकर महिला के चेहरे पर मुस्‍कुराहट आ गई और उसके द्वारा गुना पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस का धन्यवाद किया गया।     

आपको यहां बता दे कि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कंट्रोल रूम में प्रभारी की टीम की निगरानी से शहर में होने वाले अपराधो पर पुलिस थाना प्रभारियों को बहुत मददगार होती हैं। कोतवाली टी आई अनूप भार्गव ने कहा कि जनता के बीच होने वाले अपराधो को लेकर सीसीटीवी कैमरे उनको मददगार होते हैं। महिला के मोबाइल को बरामद करने में भी चेलेंज था। हम सफल हुए।

पुलिस की इस कार्यवाही में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि तोरन सिंह, प्रधान आरक्षक सूर्येन्‍द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक रमेश गुर्जर, आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, सीसीटीव्ही कंट्रोल से आरक्षक दीपक राठौर, आरक्षक नितिन राठोर, महिला आरक्षक समीक्षा दुबे एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया की विशेष भूमिका रही ह।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0