शेयर बाजार में आठ दिन से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 416 अंक लुढ़का

स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले आठ कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स करीब 416 अंक टूट गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा।

Friday, December 2, 2022 - 22:30
0
शेयर बाजार में आठ दिन से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 416 अंक लुढ़का

मुंबई, 2 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले आठ कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स करीब 416 अंक टूट गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 415.69 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,868.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 604.56 अंक तक टूट गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 116.40 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,696.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान युनिलीवर, मारुति, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और पावरग्रिड प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, टाटा स्टील, डॉ. रेड्डीज, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और बड़ी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में तेजी पर विराम लगा। बाजार में वाहन शेयरों में अगुवाई में गिरावट आई। निर्यात कम रहने से वाहनों की बिक्री का आंकड़ा उम्मीद से कम रहा है…।’’

पिछले आठ दिनों की तेजी में बीएसई सेंसेक्स 2,139.35 अंक यानी 3.49 प्रतिशत चढ़ा था।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘हाल की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली रही और इससे इसमें आधा प्रतिशत की गिरावट आई।’’

हालांकि बीएसई ‘मिडकैप’ और ‘स्मॉलकैप’ दोनों क्रमश: 0.80 प्रतिशत और 0.70 प्रतिशत मजबूत हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट बृहस्पतिवार को नुकसान में रहा था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,565.93 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User