इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील गिरफ्तार, आठवीं पास युवक अधिवक्ता की ड्रेस पहनकर घूमता मिला

Tuesday, July 28, 2026 - 13:52
Updated: 3 days ago
0
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील गिरफ्तार, आठवीं पास युवक अधिवक्ता की ड्रेस पहनकर घूमता मिला

इंदौर जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को वकीलों की वेशभूषा में घूम रहे एक फर्जी युवक को बार एसोसिएशन ने पकड़कर एमजी रोड पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धर्मेंद्र राठौर बताया, लेकिन वह न तो अधिवक्ता निकला और न ही कानून का छात्र। एलएलबी डिग्री या बार काउंसिल का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर उसने स्वीकार किया कि वह केवल आठवीं पास है। बार एसोसिएशन ने उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच की, जहां वह वकीलों की ड्रेस में तस्वीरें पोस्ट करता मिला। एसोसिएशन ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी जिला न्यायालय में एक महिला फर्जी वकील के रूप में पकड़ी गई थी। बार एसोसिएशन ने बताया कि कोर्ट परिसर में फर्जी वकीलों की पहचान के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User