गुना के GKS डैम पर पिकनिक मनाने गए युवकों की दो बाइक चोरी, एफआईआर दर्ज न होने का आरोप
गुना। जिले के GKS डैम पर छुट्टी के दिन पिकनिक मनाने गए दो युवकों की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ितों के अनुसार, डैम परिसर में खड़ी उनकी बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार, केपी लोधी की होंडा शाइन (पंजीयन संख्या MP 08 MY 6024) और गोलू खटीक की स्प्लेंडर (पंजीयन संख्या MP 08 ZC 2907) चोरी हो गई। घटना के बाद दोनों पीड़ित रुठियाई थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पीड़ितों का आरोप है कि रुठियाई पुलिस ने उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की और केवल आवेदन लेकर उन्हें वापस भेज दिया। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई कर चोरी गई मोटरसाइकिलों की बरामदगी और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस की प्रतिक्रिया आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)