शिक्षा विभाग शिक्षकों को क्रमोन्नति और उच्च पद प्रभार का लाभ दे नही तो किया जाएगा घेराव- प्रमोद रघुवंशी

Wednesday, July 24, 2024 - 20:17
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस गुना के जिला अध्यक्ष प्रमोद रघुवंशी ने बताया कि शिक्षा विभाग में विगत एक वर्ष से क्रमोन्नति वेतनमान एवं उच्च पद प्रभार की प्रक्रिया बहुत ही धीमी गति से चल रही है।

 कभी क्रम्मोनत्ती के आदेश जारी कर दिए जाते हैं कभी उच्च पद प्रभार की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाती है लेकिन आज दिनांक तक  शिक्षकों को न तो क्रम्मोनती का लाभ मिल पाया है न हीं उच्च पद के प्रभार के आदेश जारी हो पाए है।

यदि शिक्षा विभाग में यह प्रक्रिया 5 अगस्त 2024 तक पूर्ण नहीं की गई तो शिक्षा विभाग का घेराव किया जाएगा एवं रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User