शिक्षा के प्रसार में शिक्षक अपना पूर्ण योगदान दें : प्राचार्य

शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद तारिक ने झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में एकता अखंडता और शांति बनाए रखना अनिवार्य है देश के विकास में हम सब को आगे आकर बराबर योगदान देना है, शिक्षा के प्रसार में शिक्षक अपना पूर्ण योगदान दें साथ ही हमें देश के बलिदानियों के बलिदान और समर्पण को सदैव स्मृति में रखना चाहिए। मंच का संचालन डॉक्टर मंसूर अहमद सिद्दीकी द्वारा किया गया और इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने सभी साथियों और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और साथ ही साथ प्रतिज्ञा भी दिलवाई। इस अवसर पर हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर फैयाज़ अहमद द्वारा स्पीच दी गई इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉक्टर अभिनव, रिजवान, जमा खाँ, मौहम्मद सलीम, डॉक्टर मोहसिन तथा डॉक्टर नईमउद्दीन सीद्दिकी, डॉक्टर स्वपनिल यादव, डॉक्टर रईस अहमद सहित तमाम प्रोफेसर एवं महाविद्यालय के कर्मचारियो मे तस्लीम खाँ, राहुल श्रीवास्तव, जुबैर आदि उपस्थित रहे।

Tuesday, August 15, 2023 - 17:39
Updated: 3 years ago
0
शिक्षा के प्रसार में शिक्षक अपना पूर्ण योगदान दें : प्राचार्य

शाहजहांपुर। (आरएनआई) जीएफ कॉलेज में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद तारिक ने झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में एकता अखंडता और शांति बनाए रखना अनिवार्य है देश के विकास में हम सब को आगे आकर बराबर योगदान देना है, शिक्षा के प्रसार में शिक्षक अपना पूर्ण योगदान दें साथ ही हमें देश के बलिदानियों के बलिदान और समर्पण को सदैव स्मृति में रखना चाहिए। 
मंच का संचालन डॉक्टर मंसूर अहमद सिद्दीकी द्वारा किया गया और इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने सभी साथियों और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और साथ ही साथ प्रतिज्ञा भी दिलवाई।
इस अवसर पर हिंदी विभाग के  विभागाध्यक्ष डॉक्टर फैयाज़ अहमद द्वारा स्पीच दी गई इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉक्टर अभिनव, रिजवान, जमा खाँ, मौहम्मद सलीम, डॉक्टर मोहसिन तथा डॉक्टर नईमउद्दीन सीद्दिकी सहित तमाम प्रोफेसर एवं  महाविद्यालय के कर्मचारियो मे तस्लीम खाँ, राहुल श्रीवास्तव, जुबैर आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User