शाहाबाद: तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने तीन को रौंदा , एक बुजुर्ग की मौत, दो घायल

Tuesday, July 30, 2024 - 11:29
Updated: 2 years ago
0
शाहाबाद: तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने तीन को रौंदा , एक बुजुर्ग की मौत, दो घायल
ड्राइवर की पिटाई करते मोहल्ला वासी

शाहाबाद हरदोई (आरएनआई) अल्लाहपुर में हाईवे पर दिल्ली से आ रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने तीन लोगों को रौंद दिया जिससे एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं जिन्हें सीएचसी भेजा गया। एक घायल को गंभीर हालत होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अल्लाहपुर इवनेजयी निवासी राज बहादुर 62 वर्ष पुत्र टुंडे लाल प्रतिदिन की भांति गल्ला खरीदने के लिए सड़क के किनारे तकरीबन 8:00 बजे बैठे हुए थे। दिल्ली से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डबल डेकर बस ने उन्हें रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस की चपेट में मोहल्ले के अतुल 26 वर्ष पुत्र मिथलेश भी आ गया जो अपने चबूतरे पर खड़ा था। इसके अतिरिक्त बाजार जा रहे लालाराम 50 वर्ष पुत्र राजाराम निवासी अल्लाहपुर गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जख्मी लोगों को सीएचसी लाया गया। जहां से लालाराम को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। और बस के चालक को हिरासत में लिया गया है। मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User