शाहजहांपुर में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी पहनकर लोगों पर जमाता था धौंस

Nov 19, 2025 - 10:34
 0  324
शाहजहांपुर में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी पहनकर लोगों पर जमाता था धौंस

शाहजहांपुर (आरएनआई) शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी गौरव शर्मा, जो मथुरा का रहने वाला है, पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठता था और खुद को विशेष तैनाती का अधिकारी बताकर इलाके में घूमता था। पुलिस ने उसके कब्जे से वर्दी, कैप, पुलिस लिखी कार, फर्जी आईकार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया है।

सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि सोमवार रात पूरनपुर रोड पर अंडरपास के नीचे चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। गाड़ी पर पुलिस लिखा था और अंदर वर्दी व कैप मिली। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी असली दरोगा नहीं है, बल्कि लंबे समय से वर्दी पहनकर खुटार क्षेत्र में रह रहा था।

पिछले कई दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि वर्दी पहने एक व्यक्ति अलग-अलग जगहों पर लोगों को धमकाकर अपना रौब दिखा रहा है। मुखबिर द्वारा मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने टोल टैक्स के पास से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ और सबूतों के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.