शासन द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार लिंक

Saturday, August 26, 2023 - 17:43
Updated: 3 years ago
0
शासन द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार लिंक

शाहजहांपुर। (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने बताया है कि शासन द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के - लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार लिंक किए जाने के सम्बन्ध में निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए लीड बैंक 'मैनेजर को दायित्व सौंपा गया है जिसमें पी०एम०यू०आई० उपभोक्ताओं के बैंक खातों से आधार लिंक कराने में बैंकों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

 इस हेतु लीड बैंक मैनेजर द्वारा जनपद में स्थापित समस्त बैंक शाखाओं के प्रबंधकों के माध्यम से बैंक कैश ट्रान्सफर कम्प्लाइन्ट उज्ज्वला लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार लिंक कराया जाएगा। उक्त कार्य बैंकों द्वारा अभियान के तौर पर पूर्ण किया जाएगा। लाभार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण बैंकों में विशेष अतिरिक्त काउन्टर खुलवाये जायें। उक्त के अतिरिक्त बैंकों द्वारा अभियान के तौर पर कार्य को पूर्ण कराये जाने हेतु कैम्पों का आयोजन किया जाए, ताकि अधिकतम लाभार्थियों के बैंक खाते में तात्कालिक आधार पर लिंक कराया जा सके।
उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया है कि सम्बन्धित बैंकों में उज्ज्वला लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार लिंक कराने हेतु कैम्पों का आयोजन कराकर विशेष अतिरिक्त काउन्टर खुलवायें एवं तत्काल अपेक्षित कार्यवाही करते हुए प्रतिदिन की प्रगति से जिला पूर्ति अधिकारी शाहजहांपुर को अवगत करना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User