शपथ ग्रहण समारोह में दिखे रहस्यमय जानवर पर दिल्ली पुलिस की सफाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण के लाइव टेलीकास्ट के दौरान राष्ट्रपति भवन में एक रहस्यमय जानवर देखा गया, जिसके बाद कुछ मीडिया चैनल दावा कर रहे हैं कि यह एक जंगली जानवर है। समारोह के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने सफाई दी है। 

Jun 11, 2024 - 00:20
 0  3.7k
शपथ ग्रहण समारोह में दिखे रहस्यमय जानवर पर दिल्ली पुलिस की सफाई

नई दिल्ली (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में रविवार को राष्ट्रपति भवन में देखे गए रहस्यमय जानवर पर दिल्ली पुलिस ने सफाई दी। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान देखा गया जानवर केवल एक आम घरेलू बिल्ली थी, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि यह एक जंगली जानवर है।   

प्रधानमंत्री मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण के लाइव टेलीकास्ट के दौरान राष्ट्रपति भवन में एक रहस्यमय जानवर देखा गया, जिसके बाद कुछ मीडिया चैनल दावा कर रहे हैं कि यह एक जंगली जानवर है। समारोह के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने सफाई दी है। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, समारोह में एक जंगली जानवर के दावे झूठे हैं। ऐसी बेबुनियाद अफवाहों पर ध्यान न दें।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीजेपी सांसद दुर्गादास उइके और अजय टम्टा जब शपथ ले रहे थे तो इस जानवर को देखा गया। जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियां देनी शुरू कर दीं। एक यूजर ने इसे तेंदुआ बताया तो दूसरे ने इसे राष्ट्रपति भवन में टहल रही पालतू बिल्ली।

रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसके बाद उनकी टीम के अन्य 71 सदस्यों ने भी शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्र की सेवा करने और इसे समृद्धि की ओर ले जाने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.