वृंदावन में दिनेश बीड़ी व्यवसायी पिता-पुत्र की गोली लगने से मौत
वृंदावन (आरएनआई)। शहर के गोरा नगर कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब प्रसिद्ध बीड़ी उद्योग से जुड़े पिता-पुत्र की गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रतिष्ठित बीड़ी व्यवसायी परिवार के नरेश अग्रवाल और उनके पुत्र सुरेश चंद्र अग्रवाल के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। इसी दौरान झगड़े के बीच पुत्र के हाथ में पकड़ी पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जो पिता को जा लगी। पिता को लहूलुहान हालत में देखकर पुत्र इतना आहत हुआ कि उसने उसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।
गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे वृंदावन शहर को स्तब्ध कर दिया है।
नरेश अग्रवाल और सुरेश चंद्र अग्रवाल “दिनेश बीड़ी वाले” नाम से क्षेत्र में प्रसिद्ध थे और स्थानीय समाज में उनकी गहरी पहचान थी। एक हंसता-खेलता परिवार कुछ ही पलों में बिखर गया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जिन्होंने भी इस घटना की सूचना सुनी, वे अस्पताल की ओर भाग पड़े।
फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पिस्टल को अपने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



