विद्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह

Saturday, March 30, 2024 - 20:27
Updated: 3 years ago
0
विद्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह

*प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापिका को दी भावभीनी विदाई
जौनपुर। सुईथाकला आगामी 31मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षा क्षेत्र से एक प्रधानाध्यापक और एक प्रधानाध्यापिका को भावभीनी विदाई देने के लिए शनिवार को एक समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
क्षेत्र में सवायन गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल में बतौर प्रधानाध्यापक रहे अब्दुल कलाम और कम्पोजिट विद्यालय बसौली में प्रधानाध्यापिका श्रीमती ऊषा सिंह को शनिवार को सहकर्मियों द्वारा एक समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र व फूल माला पहनाने का कार्य किया गया। राजकीय हाई स्कूल सवायन में विदाई के क्रम में प्रभार ले रहे शिक्षक राहुल राज मिश्र  जहां विदा हो रहे प्रधानाध्यापक के कार्यशैली की सराहना करते हुए विदाई को कष्टकारी बताया वहीं बसौली में एआरपी पंकज सिंह ने अपने सम्बोधन में श्रीमती सिंह के कार्यशैली को अनुकरणीय बताया। फिलहाल इस दौरान सभी ने नम आंखों से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान इन्द्रसेन तिवारी,रबीश पटेल, अमित सिंह, रमेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User