विदेश भागने की फिराक में था नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड, STF ने तिरुचिरापल्ली से दबोचा

Sunday, April 19, 2026 - 12:57
0
विदेश भागने की फिराक में था नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड, STF ने तिरुचिरापल्ली से दबोचा

नोएडा में 13 अप्रैल को वेतन वृद्धि को लेकर भड़की हिंसा के मामले में फरार चल रहा दूसरा मुख्य साजिशकर्ता इंजीनियर आदित्य आनंद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। Special Task Force और नोएडा पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, जहां से वह विदेश भागने की कोशिश में था।

हिंसा के बाद से ही फरार आदित्य आनंद पर गैर-जमानती वारंट जारी था और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, वह अपनी पहचान छिपाने के लिए लगातार हुलिया बदल रहा था—बाल कटवाकर, टोपी पहनकर और टी-शर्ट के ऊपर शर्ट डालकर वह एजेंसियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। उसने दिल्ली से ट्रेन के जरिए तमिलनाडु का रुख किया, ताकि पुलिस की नजरों से बच सके।

हालांकि, STF की सटीक ट्रैकिंग और सर्विलांस के चलते उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली गई और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर वापस नोएडा ला रही है, जहां उससे आगे पूछताछ की जाएगी।

इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य साजिशकर्ता रूपेश राय को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब तक इस हिंसा से जुड़े 13 मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस 1140 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें 70 उग्र प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User