वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती

लालकृष्ण आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया। वह फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले इस साल अगस्त महीने में भी आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Dec 14, 2024 - 10:40
 0  540
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली (आरएनआई) वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया। वह फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले इस साल अगस्त महीने में भी आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जुलाई में भी देश के पूर्व गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स में डॉ. अमलेश सेठ की निगरानी में उनका इलाज किया गया था। उस वक्त आडवाणी को यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। 

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। बीती 8 नवंबर को ही अडवाणी ने अपना 98वां जन्मदिन मनाया है। आडवाणी साल 2002 से 2004 तक भारत के उप प्रधानमंत्री और 1999 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे। लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मार्च में उनके आवास पर जाकर आडवाणी को यह सम्मान प्रदान किया। इस सम्मान समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और आडवाणी के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.