वन दरोगा और चालक पर 20 हजार रुपए लेने की शिकायत

Thursday, December 29, 2022 - 00:30
Updated: 4 years ago
0
वन दरोगा और चालक पर 20 हजार रुपए लेने की शिकायत

शाहाबाद, हरदोई। एक बाग मालिक ने वन दरोगा और रेंजर के चालक पर ₹20000 लेने तथा लकड़ी की बिक्री कर लेने का आरोप लगाते हुए लोकवाणी के माध्यम से जिलाधिकारी से शिकायत की है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमिरता निवासी मनोज पाठक पुत्र राम प्रकाश पाठक के अनुसार अमिरता स्थित अपने पैतृक आम के बाग से गर्मियों में गिरी सूखी पड़ी लकड़ी ईंधन के लिए लादकर अपने घर ला रहा था। गांव के ही रहने वाले रेंजर के चालक अरुण कुमार पाठक पुत्र हरिओम ने उसे अनाधिकार चेष्टा करते हुए रोक लिया और धौंस दिखाकर गाली गलौज करने के बाद वन दरोगा को बुलाया और उससे 20 हजार रुपए ले लिए । आरोप है कि उसकी सूखी लकड़ी जमा कराने के नाम पर ठेकी पर बेचकर उसके पैसे भी उपरोक्त वन दरोगा और चालक ने रख लिए। घटना की लिखित शिकायत लोकवाणी के माध्यम से जिलाधिकारी को की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User