लौह पुरुष की जयंती पर फतेहपुर में गूंजी एकता की गूंज, निकला यूनिटी मार्च

Friday, October 31, 2025 - 19:52
Updated: 12 months ago
0
लौह पुरुष की जयंती पर फतेहपुर में गूंजी एकता की गूंज, निकला यूनिटी मार्च

फतेहपुर (आरएनआई) भारत के महान सपूत, लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जिला मुख्यालय समेत सभी विकास खण्ड मुख्यालयों, नगर पालिका व नगर पंचायतों में मनाया गया। जिला मुख्यालय के पटेल नगर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा में भाजपाइयों व आमजनों द्वारा पुष्पांजलि के साथ ही यूनिटी मार्च निकाला। 

मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, खागा विधायक कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल व जिलाधिकारी रवींद्र सिंह सहित जिला प्रसाशन के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक पुष्पराज पटेल व सह-संयोजक अर्चना त्रिपाठी व रेखा मिश्रा के संयोजकत्व में पद यात्रा पटेल नगर से पथरकटा चैराहा, डॉ श्यामलाल गुप्त पार्षद चैराहा होते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में समाप्त हुई। प्रेक्षागृह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय अखंडता से ओतप्रोत विषयों पर मंचन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि आजादी के साथ ही ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत को कई खंडों में बांटने की कुत्सित प्रयास किए गए लेकिन लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत संदेश के आगे उनकी एक नहीं चली। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि आज भारत विश्वशक्ति के रूप में खड़ा है। इसके पीछे लौह पुरुष के वह महान विचार हैं जिनके कारण से भारत आज ज्येष्ठ और श्रेष्ठ भारत के स्वरूप में है। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि रन फॉर यूनिटी देश के युवाओं के मन में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना का संचार करते हुए नए भारत को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देती है। प्रतिभागी छात्र छात्राओं, एनसीसी कैडेटों, युवाओं के राष्ट्रीय एकता अखंडता के विचारों को प्रदर्शित करती है। कार्यक्रम में अन्नू श्रीवास्तव, अपर्णा सिंह गौतम, आचार्य कमलेश योगी, उदय लोधी, नीरज सिंह, कुलदीप भदौरिया, मनोज मिश्रा, प्रदीप बाजपेई, विकास पासवान, पंकज त्रिपाठी, मधुराज विश्वकर्मा, राजेश सिंह जनसेवक, नितिन सिंह, आदित्य त्रिवेदी, अजय सिंह रिंकू लोहारी, संजय गुप्ता, सौम्या देवी पटेल, देवनाथ धाकड़े, सिद्धार्थ दीक्षित, अखिलेश पटेल, पवन साहू, पिंटू सिंह, राजू पाल, अवनीश मौर्य भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User