लालू का दावा- अगस्त तक ही चलेगी मोदी सरकार; तेजस्वी बोले- 10 से 12 सीटों पर राजद को हराया गया

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन का अद्भुत खेल है, एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है और एक इंजन अपराध में लगा हुआ है। 15 दिन में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है। यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। जिस दिन से नीतीश कुमार सीएम बने हैं।

Jul 5, 2024 - 16:00
 0  1.7k
लालू का दावा- अगस्त तक ही चलेगी मोदी सरकार; तेजस्वी बोले- 10 से 12 सीटों पर राजद को हराया गया

पटना (आरएनआई) आज राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस है। राजद कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव समेत कई वरीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लालू और तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया। दोनों को चांदी का मुकुट पहनाया गया। 28वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव कि हमलोगों ने'पिछले 27 सालों में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। उतार-चढ़ाव के कारण राजद मजबूत हुआ है। तेजस्वी के नेतृत्व में आगे की लड़ाई को लड़ेंगे। लालू प्रसाद ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बहुत कमजोर है। इस साल अगस्त तक ही यह सरकार चलेगी। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं, क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है और यह अगस्त तक गिर सकती है।

तेजस्वी यादव ने अपने पिता के बयान पर सहमति जताते हुए कहा कि केंद्र की सरकार पांच साल नहीं चलेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार 2024 में या 2025 में विधानसभा चुनाव कराए, राजद ही सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि  थोड़ा और मेहनत करते तो ज़्यादा सीट जीतते। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि हमलोगों को 10 से 12 सीटों पर गलती करके राजद को हराया गया। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा आरक्षण विरोधी पार्टी है।  जाति आधारित गणना और 75 प्रतिशत आरक्षण सीमा बढ़ाय। भाजपा सत्ता में आते ही 75 प्रतिशत आरक्षण को रोकने साजिश रची। उन्होंने कहा कि संविधान और आरक्षण विरोधी है। तेजस्वी यादव पांच लाख नौंकरियां देने का काम किया। तीन लाख नौकरी का प्रावधान फाइल भी बढ़ा दिया था। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन का अद्भुत खेल है, एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है और एक इंजन अपराध में लगा हुआ है। 15 दिन में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है। यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। जिस दिन से नीतीश कुमार सीएम बने हैं। सिर्फ 18 महीने को छोड़ दें तो पूरे समय ग्रामीण कार्य विभाग जदयू के पास ही रहा है। बिहार में लगातार भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं। जिन लोगों ने बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई बढ़ाई, जिन लोगों के कार्यकाल में पुल टूटा, उन्हें हम सत्ता में वापस नहीं आने देंगे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.