लाजपत नगर में जनवरी तक शुरू होगी मल्टीलेवल कार पार्किंग

निगम अधिकारियों का मानना है कि पार्किंग खुल जाने के बाद निगम की आमदनी बढ़ेगी और लोगों को सुविधा भी मिलेगी। खासकर सामुदायिक भवन व अमर कॉलोनी मार्केट में आने वाले लोगों को सर्वाधिक सुविधा मिलेगी।

Saturday, November 25, 2023 - 13:07
0
लाजपत नगर में जनवरी तक शुरू होगी मल्टीलेवल कार पार्किंग

नई दिल्ली, (आरएनआई) लाजपत नगर में जनवरी तक लोगों को ऑटोमेटेड मल्टी लेवल कार पार्किंग मिल जाएगी। यहां पर 200 से से अधिक कारें खड़ी करने की जगह होगी, जिससे लाजपत नगर बाजार में आने वाले खरीदारों को सबसे अधिक सहूलियत मिलेगी।

मल्टी लेवल कार पार्किंग के तीन ब्लॉक बनकर तैयार हैं। पार्किंग परिसर में शौचालय, नियंत्रण कक्ष और रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया है।

निगम अधिकारियों का मानना है कि पार्किंग खुल जाने के बाद निगम की आमदनी बढ़ेगी और लोगों को सुविधा भी मिलेगी। खासकर सामुदायिक भवन व अमर कॉलोनी मार्केट में आने वाले लोगों को सर्वाधिक सुविधा मिलेगी। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने बताया कि हाल ही में उन्होंने निर्माणाधीन कार पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द इस पार्किंग सुविधा को नागरिकों को समर्पित किया जा सके। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पार्किंग का काम जनवरी के पहले सप्ताह तक पूरा किया जाए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User