रोहित कुशवाह ने गोलाफेंक में मारी बाजी पाया प्रथम स्थान

Saturday, September 23, 2023 - 20:52
0
रोहित कुशवाह ने  गोलाफेंक में मारी बाजी पाया प्रथम स्थान
सासनी- 23 सितंबर। सासनी-विजयगढ रोड स्थित कोतवाली चैराह के निकट श्री राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र रोहित कुशवाह ने दर्जन भर के जनपदों से आए खिलाडियों को मात देते हुए 39 फीट गोल फैंक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पाया है। जिससे क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
शनिवार को प्रधानाचार्य विपिन पालीवाल ने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध जन शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रान्तीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भमोरा बरेली में सम्पन्न हुयी। जिसमें 12 जनपदो के भैया बहिनो ने प्रतिभाग किया। वहीं विद्यालय की कक्षा अष्टम् के भैया रोहित कुमार कुशवाह ने बालक वर्ग की 39फीट गोला फेंक कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिससे रोहित के परिजनों तथा गुरूजनों में हर्ष की लहर है। इसके साथ रोहित ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर से काशीपुर उत्तराखंड  में आयोजित क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिता में रोहित प्रतिभाग करने जायेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन पालीवाल  एवं प्रबंध समिति के प्रबंधक रणधीरसिंह , अध्यक्ष हरीशंकर बाष्णेय , कोषाध्यक्ष कृष्णकांत वह समिति सदस्य  सभी ने शुभकामनाएं प्रोत्साहित किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User