रोवर्स रेंजर को दिए गए विभिन्न उपयोगी प्रशिक्षण

Wednesday, February 26, 2025 - 18:52
Updated: 2 years ago
0

जौनपुर (आरएनआई) शाहगंज,राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डाक्टर नूर तलअत के निर्देशन में चल रहे रोवर्स रेंजर्स के विशेष शिविर के तीसरे दिन महाविद्यालय की रैंजर्स इकाई द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई  जिसमें लोगों को स्वच्छता तथा साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया।इसमें छात्राओं ने लोगों से विभिन्न विषयों पर बातचीत करके उन्हें गंदगी से होने वाली विभिन्न बिमारियों तथा उसके बचाव के विषय में जानकारी दी तथा साथ ही तुलसी उपवन एवं बस अड्डे पर साफ सफाई का कार्य भी किया गया। तत्पश्चात उन्हें गांठ बांधना, रस्सियों के विभिन्न प्रयोग, शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के बारे में बताया गया एवं टेंट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार की सहभागिता रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User